फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जंगल में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 30 Apr 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा के पास कुआनों नदी किनारे जंगल में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पछुआ हवा से लगभग एक किमी की दूरी तक जंगल में आग फैल गई। आसपास के गांव के नागरिकों ने फोन से दमकल को सूचना दी। मौके पर दमकल कर्मी गाड़ी लेकर पहुंचे, लेकिन जंगल में जाने के लिए रास्ता न मिलने से वे वापस हो गए। जंगल के इर्द-गिर्द गांव वालों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे रेंजर अजय कुमार शुक्ला, कायम अली, साबिर अली, गोपाल आदि ने क्षेत्रीय ग्रामीणों के सहयोग से खेतों में स्थित पंपिंग सेट चलवा कर आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें