फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकान व गोदाम में लगी आग, 15 लाख का सामान जला

विज्ञापन
जोगिया चौराहे के किराने की दुकान व गोदाम से शॉर्ट सर्किट से लगी
विज्ञापन
- फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
विज्ञापन


- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया चौराहे पर देर रात हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान और गोदाम में रविवार रात शाॅर्ट- सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से लगभग 15 लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी राजेश जायसवाल जोगिया चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। दुकान के साथ ही बगल में उनका गोदाम भी बना हुआ है। दुकानदार ने बताया कि मैंने एक किराए के मकान में किराने की दुकान और एक गोदाम बनाया था। रात लगभग 12 बजे अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई और मैं छत पर धूम रहा था। नजर पड़ी तो गोदाम से धुंआ निकल रहा था। लोगों ने देखा की रात में मकान के अंदर से धुआं उठ रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि गोदाम में लगभग 15 लाख का सामान जल गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल सुबोध कांत गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद एसआई अख्तर अंसारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें