बांसी क्षेत के गोनहा ताल पश्चिमी गांव में घारी में लगी आग से जला सामान। स्रोत विज्ञप्ति
बांसी। क्षेत्र के गोनहा ताल पश्चिम गांव की एक घारी में मंगलवार को अज्ञात कारण से लगी आग से एक भैंस जलकर मर गई और दो झुलस गई है। गोनहा ताल पश्चिमी गांव में अवधि निषाद पत्नी सेतु निषाद के छप्पर की घारी में अज्ञात कारण से आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब घारी में बंधी एक भैंस जल गई और उसकी मौत हो गई, दो भैंसें झुलस गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया है। संवाद