फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच घर जले

Tue, 23 Apr 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- इटवा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। इटवा थाने के ग्राम मिर्जापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच घर जल गए। सूचना पर पहुंची दो दमकल की गड़ियों व इटवा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर बाद अचानक लगी आग से तहसील क्षेत्र इटवा के ग्राम मिर्जापुर निवासी जमुना, गंगा, लाखन, छोटई, बलिराज यादव का परिवार तेज हवाओं के झोंकों से बचने के लिए अपने घरों में सोए हुए थे। दोपहर लगभग दो बजे अचानक लगी आग से जमुना का घर जलने लगा। ग्रामीण अभी आग बुझा पाते कि आग ने देखते ही देखते गंगा, लाखन, छोटई, बलिराज यादव के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची इटवा पुलिस व दो दमकल की गाड़ियों ने ग्रामीणों के अथक परिश्रम से आग को बुझाने में सफल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि इन पांचों परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया है। इस संबंध में तहसीलदार इटवा रवि कुमार यादव ने कहा है कि मैं स्वयं मौके पर मौजूद रहा। यथोचित सहायता के लिए लेखपाल को क्षति के आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें