इटवा। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से इटवा थाने के ग्राम हरिजोत चौराहे पर स्थित किराना दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि आग लगने से दुकान में रखा सामान व 70 हजार रुपये नकद जल गए।
इटवा थाने के पतिला निवासी राजेश अग्रहरि की किराने की दुकान गांव के पास हरीजोत चौराहे पर थी। राजेश प्रतिदिन की तरह मंगलवार शाम को दुकान बंद करके घर चले गए। अचानक रात में दुकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दमकल विभाग सहित व दुकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी जब तक आग बुझाते तब तक पूरी दुकान आग की लपटों से घिर चुकी थी। दुकानदार का कहना था कि पांच लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया है।
बुधवार को घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल विनय वर्मा के साथ चेयरमैन विकास जायसवाल भी पहुंचे।