फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुकदमें के अल्पीकरण का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। ब्लॉक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने इटवा थाने पर पहुंचकर मुकदमे के अल्पीकरण को लेकर आक्रोश जताते हुये दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आशा वर्करों ने कहा कि सोननगर की आशा नंदनी देबी पत्नी राजेंद्र गौतम अपने गांव में संचारी रोगों को लेकर डोर टू डोर घरों में जाकर संपर्क कर रही थीं। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति आया और गालियां देने लगा। नंदिनी देबी के पति राजेंद्र प्रसाद के विरोध करने पर लाठियों से उनकी भी पिटाई की। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन पुलिस ने मामूली धारा में केस दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ अरविंद मौर्य का कहना है कि शुक्रवार को वादी द्वारा दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें