डुमरियागंज। क्षेत्र के ग्राम महतिनिया के राजस्व ग्राम लालाजोत में रविवार को हुई आम के हरे पेड़ों की अवैध कटान के मामले में वनविभाग ने आरोपी के विरुद्ध नोटिस जारी कर 18000 रुपये का अर्थदंड जुर्माना वसूल किया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अजय शकर शुक्ल ने बताया कि मामले में वनदरोगा की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम चौरा बनगवां निवासी नरेंद्र के विरुद्ध नोटिस जारी कर उससे 18000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। संवाद