फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जन्माष्टमी जुलूस में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बा की घटना, छह पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मूर्ति विसर्जन के दौरान वार्ड नंबर नौ में स्थित राम जानकी मंदिर के सामने मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

राम जानकी मंदिर के सामने से गुजर रहे कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी में शामिल नाचते गाते जा रहे लोगों में किसी का मोबाइल गुम हो गया। वार्ड पांच चट्टी बाजार निवासी बबलू अग्रहरि ने आरोप लगाया कि उसके यह पूछने पर कि किसका मोबाइल गायब है, वहां मौजूद वार्ड 2 निवासी सागर शर्मा, अभय शंकर पांडेय, करण जायसवाल, रवि राज चौहान ने उन पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। इस बीच पहुंची पुलिस ने उसका बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध केस दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। रात में ही थानाध्यक्ष ढेबरुआ छत्रपाल सिंह एवं बढ़नी चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी है, लेकिन वह मिले नहीं। ढेबरुआ थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि घायल पर जानलेवा हमले की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें