शोहरतगढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लेदवा में लगे मेले में दो गुट के युवकों ने जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि झूले के टिकट के लिए मारपीट हुई थी। मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि किसी ने कोई शिकायत पत्र नहीं दिया है।
सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर बानगंगा नदी के किनारे लेदवा गांव के पास मेला लगा हुआ था। इस मेले झूले सर्कस सहित अन्य मनोरंजन के उपकरण लगाए गए थे। क्षेत्र ग्रामीण व बढऩी, पचपेड़वा, कठेला, चिल्हिया, कंदवा बाजार सहित आदि जगहों से यहां मेला आए हुए थे। इसी बीच किसी बात को लेकर युवकों का दो गुट भिड़ गया। इसमें छह से सात लोग शामिल थे। लोगों के मुताबिक दोनों गुट में जमकर मारपीट हुई। हालांकि यह जानकारी नहीं हो पा रही है कि मारपीट करने वाले युवक कहां के हैं। वहीं कुछ लोगों में यह चर्चा है कि झूले के टिकट को लेकर मारपीट कर लिया है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया है। इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ राज कुमार पांडेय ने बताया कि मारपीट करने वाले वीडियो को संज्ञान में लेकर इसमें शामिल युवक को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट की वजह झूले की टिकट लेने के लिए धक्का मुक्की होने की वजह से मारपीट हुई है।