फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Thu, 24 Oct 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बा में सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट को लेकर मंगलवार रात को विवाद हो गया। जिसको लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए और खूब ईंट पत्थर भी चले रात में ही मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात कर दिया गया था। पुलिस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बर्डपुर निवासी एक युवक ने अपनी शादी तय होने के बाद मंगेतर की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उस पर अलीगढ़वा निवासी दूसरे वर्ग के एक युवक ने गंदा कमेंट कर दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच मोबाइल पर बहस हुई। जिसमें दोनों पक्षों में चैलेंज के बाद अलीगढ़वा से दो युवक बर्डपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आ गए थे। मोबाइल पर बात होने पर एक दूसरे ने अपना लोकेशन बताया। वहां बर्डपुर कस्बा निवासी युवक भी पहुंच गया और दोनों के बीच बहस होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस बीच बर्डपुर निवासी युवक को अलीगढ़वा के दोनों युवक और उसका रिश्तेदार मार-पीट करते हुए घर में खींचने लगे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। इस बीच एक पक्ष से ईंट-पत्थर चलने लगा तो मौके पर जुटे दूसरे पक्ष के भी लोग ईंट चलाने लगे। पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई है। मामला दो समुदायों का होने के कारण तनाव का माहौल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस के बाद मामला शांत न होते देख आसपास के थानों की फोर्स को भी बुला लिया गया। मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंच कर शांति व्यवस्था स्थापित कराया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें