फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, दो का सिर फटा

Sat, 24 Jun 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका राजा स्थित पुलिस पिकेट से सौ मीटर दूर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट कि इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों के सिर फट गए। जानकारी के अनुसार उसका राजा निवासी लालमती और मनबोध का किसी अन्य से तू–तू, मैं–मैं चल रहा था, इसी बीच वहां रामनगर वार्ड निवासी अरुण कुमार जायसवाल अपनी बाइक लेकर आ गए। इन्होंने मनबोध और लालमती को झगड़ा करने से मना किया तो दोनों इनको मारने पीटने लगे जिससे अरुण कुमार का सिर फट गया। अरुण के साथ मारपीट की घटना सुन इनके परिजन वहां पहुंच गए और उन लोगों ने मनबोध की धुनाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई और चिकित्सीय परीक्षण कराया। इस संबंध एसओ दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों से इस संबंध में तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें