भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के केवटली नानकार गांव के टोला डिहवा में रविवार को जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बेवां ले गए, जहां दो की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
क्षेत्र के केवटली नानकार गांव के टोला डिहवा निवासी इंद्रावती पत्नी सालिक राम के मुताबिक गांव के राम कुमार, अजय व अजय की पत्नी कैलाशा रविवार सुबह एकाएक गाली देते हुए उसे व उसकी पुत्री शीतल (20) व अनिता (18) पर धारदार हथियार से हमला कर दिए। जब तक कुछ समझ पाती तब तक मैं और लड़की शीतल व अनीता बुरी तरह घायल हो गई। किसी तरह से हम लोग एंबुलेंस के सहायता से सीएचसी बेंवा पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लड़की अनीता को इलाज के बाद छुट्टी दे दी। वहीं, शीतल व इंद्रावती की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।