पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के चेतरा गांव में बृहस्पतिवार शाम जमीन के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र में मारपीट हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अजय मौर्य ने थाने में दी शिकायत में बताया कि हमारे और पुत्र के बीच जमीन बंटवारे का विवाद है। बृहस्पतिवार शाम भी इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में पुत्र आरएन मौर्य मां उर्मिला देवी के साथ हमारे दरवाजे पर आया और गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगा। इस दौरान हमें कई जगह चोटें आईं। इतने में गांव के बहुत से लोग आ गए और बीच बचाव किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की रही है।