- महुली क्षेत्र के सांखी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के सांखी गांव में शनिवार की सुबह घर के बंटवारे में देवर-भाभी में मारपीट हो गई। जिसमें देवर घायल हो गया। पुलिस ने देवर की तहरीर पर दो महिला समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सांखी गांव निवासी चिंतामणि विश्वकर्मा पुत्र राम जन्म विश्वकर्मा ने तहरीर में बताया है कि शनिवार की सुबह लगभग छह बजे घर के बंटवारे को लेकर उसकी भाभी अंजू देवी पत्नी चिंता हरण के साथ विवाद होने पर भाभी अंजू के भाई भरत, रवि व बहन किरण पुत्री जंग बहादुर ग्राम बखिरा गौरा थाना बखिरा ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर सांखी गांव निवासी अंजू देवी पत्नी चिंता हरण, अंजू देवी की बहन किरण, भाई भरत एवं रवि पुत्रगण जंग बहादुर पर केस दर्ज किया गया है।