तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे के दक्षिण कठेला मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के पास मारपीट का मामला सामने आया है। क्षेत्र के रेड़वरिया निवासी मेहताब (26) से तुलसियापुर गांव के दो युवकों में कहासुनी हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों युवकों ने मेहताब को मारपीट कर घायल कर दिया। मेहताब के सिर, गले और पीठ पर चोटें आईं। आरोपी दोनों युवकों ने शराब का सेवन किया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। आरोपी एक युवक को पुलिसकर्मी थाने ले गए, जबकि एक भाग गया।