फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों में पिछले वर्ष की अपेक्षा कम छात्रों ने लिया प्रवेश

Sat, 26 Aug 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दे रही है। वहीं शिक्षा विभाग ही उसकी मंशा पर पानी फेर रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष छात्रों ने विद्यालयों में कम पंजीकरण कराया । स्थानिय संवाददाता ने कुछ विद्यालयों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई।
विज्ञापन


केस नंबर एक
कंपोजिट विद्यालय घोसियारी में पिछले वर्ष कुल 342 छात्र पंजीकृत थे। लेकिन इस वर्ष अभी तक केवल 216 छात्र ही पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार पांडेय ने बताया कि अभी भी विद्यालय में प्रवेश जारी है।
केस नंबर दो
प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी घोसियारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यभान ने बताया कि पिछले वर्ष 146 छात्र पंजीकृत थे, लेकिन इस बार केवल 103 छात्र ही पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

केस नंबर तीन
प्राथमिक विद्यालय रिउना के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष इस विद्यालय में कुल 80 छात्र पंजीकृत थे। लेकिन इस वर्ष केवल 54 छात्र पंजीकृत हैं।
केस नंबर चार
प्राथमिक विद्यालय छितौनी विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष इस विद्यालय में कुल 105 छात्र पंजीकृत थे, लेकिन इस वर्ष केवल 98 छात्रों का पंजीकरण हो सका है। जबकि पिछले वर्ष के 10 मेधावी छात्रों ने प्राइवेट विद्यालय में प्रवेश करा लिए है।
-
परिषदिय विद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक होती है, प्रवेश अभी बंद नहीं हुआ है। अंतिम तिथि तक सभी विद्यालयों में प्रवेश पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन

देवेंद्र पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें