सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम रसूलपुर के प्राथमिक विद्यालय माल्दा रखिहवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति पंजिका को देखा गया। निरीक्षण के समय नामांकन 76 के सापेक्ष मात्र 17 बच्चे उपस्थित पाए गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को भविष्य के लिए सचेत करते हुए निर्देशित किया गया कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से वार्ता करें। साथ ही नियमित रूप से ग्राम में भ्रमण करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई किया जाएगा। विद्यालय में एमडीएम में तहरी सोयाबीन युक्त बनाया गया, जिसका सैंपल चेक किया गया है। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि खेल सामग्री को मध्यावकाश में सामग्री बच्चों को वितरित करें। विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर पाया गया। सीडीओ ने विद्यालय की बाउंड्रीवॉल ऊंचा करने का और परिसर में लगे आरओ की मरम्मत करने का निर्देश दिया। संवाद