फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गुरु को नमन कर मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व

Tue, 04 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर में भनवापुर इकाई के तरफ से गुरु पूर्णिमा का पर्व पर यज्ञ करते अखिल विश्व गायत्री परिवा
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार भनवापुर इकाई की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार भनवापुर इकाई की तरफ से सोमवार को गायत्री चेतना केंद्र फूलपुर लाला में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें सुबह साधना व सामूहिक जप के बाद मंदिर परिसर में बने यज्ञशाला में विश्व के कल्याण के लिए एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। इसमें क्षेत्र के परिजनों ने एक साथ आहुतियां डालकर विश्व वसुधा के कल्याण की प्रार्थना की।

गायत्री परिवार के कैलाशनाथ पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को अत्यधिक सम्मानित स्थान प्राप्त है। गुरु और शिष्य के बीच सबसे बड़ी बात यह है कि गुरु के हर आदेश का पालन करना है। भरोसा, आस्था और विश्वास पक्का होना चाहिए। कोई भी प्रार्थना बेकार नहीं जाती। अपनी आस्था बनाए रखो और डर को परे रखो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन एक रहस्य है जिसे तुम्हें खोजना है। अगर तुम यह जान जाओ कि जीना कैसे है तो जीवन सचमुच बेहद आश्चर्यजनक है। गुरू पर भरोसा और समर्पण का भाव रखेंगे तो जीवन सफल हो जाएगा। गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को अत्यधिक सम्मानित स्थान प्राप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि भारतीय इतिहास पर नजर डालें तो उसमें गुरु की भूमिका समाज को सुधार की ओर ले जाने वाले मार्गदर्शक के रूप में होने के साथ क्रांति को दिशा दिखाने वाली भी रही है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। भक्ति कभी समाप्त नहीं होना चाहिए, मनुष्य की इच्छा और आकांक्षा कभी समाप्त नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें