फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बिक रही खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बिक रही खाद
विज्ञापन

- लोटन ब्लॉक क्षेत्र में ली जा रही ज्यादा कीमत
लोटन। लोटन ब्लॉक क्षेत्र में खाद के दाम अधिक लिए जा रहे हैं। खाद की किल्लत से परेशान किसान विवश होकर अधिक मूल्य पर खाद खरीद रहे हैं, लेकिन अधिकारी समस्या से अनजान हैं। क्षेत्र के सेमरहना, बनियानडीह, लोटन, सिकरी और खीरीडीहा सहित तमाम चौराहों पर अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही है। किसानों ने बताया कि कस्बे में लगभग 20 से अधिक खाद और बीज की दुकानें संचालित हो रही हैं। डीलर के माध्यम से बीज की दुकानों पर बीज, रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति की जाती है। इसके बाद दुकानदार किसानों को बेचते हैं। डीलर व दुकानदारों को इसकी बिक्री करने के लिए कृषि विभाग लाइसेंस जारी करता है। लेकिन दुकानदारों पर नकेल कसने में नाकाम है। किसानों को पक्का बिल नहीं दिया जा रहा है। बिल की जगह हाथ से बनी पर्ची दी जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दृगनरायन सिंह, तेज सिंह, सतीश शुक्ल, मुन्नी लाल, याकूब खान और प्रमोद ने बताया कि लोटन में डीएपी 1350 के बदले 1800 लिए जा रहे हैं। वहीं यूरिया का 400 रुपये प्रति बोरी किसानों से लिया जा रहा है। यह ठीक नहीं है, अगर कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो शासन स्तर तक शिकायत की जाएगी। इस संबंध में कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि समय-समय पर शिकायत मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। अगर निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसा दुकानदार ले रहे हैं तो उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें