सिद्धार्थनगर। लोटन क्षेत्र के पपनी निवासी 81 साल के बुजुर्ग गया प्रसाद पांडेय ने साधन सहकारी समिति सिकरी में खाद नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की है। उनकी शिकायत के बाद कृषि विभाग के एडिशनल डीओ सूरज मौर्य से बुधवार को जांच की, जिसमें रजिस्टर के अनुसार न्याय पंचायत के लोगों में खाद वितरित की गई है। गया प्रसाद ने शिकायत की है कि दूसरे न्याय पंचायत के लोगों को खाद बेची गई है। उन्होंने बताया कि रजिस्टर नहीं बल्कि गांव के लोगों से बात हो तो खाद की गलत तरीके से बिक्री का हकीकत सामने आएगा।