फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुत्तों का खौफ, बच्चों को घर के बाहर भेजने से डर रहे लोग

Mon, 14 Oct 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। क्षेत्र के ग्राम गरदहिया में हमलावर कुत्तों के खौफ से ग्रामीण भयभीत हैं। बच्चों को घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। उधर, रविवार को कुत्तों के हमलों में गंभीर रूप से घायल 18 माह की बच्ची की हालत में अब सुधार है और सोमवार सुबह अपने घर आ गई।
गांव में 18 माह की बच्ची सहित तीन बच्चों को रविवार को कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया था, जिसके बाद गांव के लोगों ने हमलावर एक कुत्ते को रविवार की रात घेर कर मार डाला था। हालाकि, गांव में कुत्तों का झुंड अब भी गलियों में दिख रहा है। तहसील प्रशासन ने कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाने की बात कही है। बता दें कि डुमरियागंज के ग्राम गरदहिया में रविवार को 18 माह की बालिका हादिया, चार साल के वंशीलाल, सात साल के विजय एवं ग्राम पिपरगडडी में साल के शिवराज को कुत्तों के झुंड ने हमला बोल कर घायल कर दिया था, जिसमे तीन घायलों का सीएचसी बेंवा से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था, जबकि 18 माह की हदिया पुत्री असद को बस्ती के कैली अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरदहिया के प्रधान मोहम्मद वसीम, सलमान, वहीद, गुलाम आदि ने हिंसक कुत्तों की अभियान चलाकर धरपकड़ की मांग तहसील प्रशासन से की है। इस संबंध में डुमरियागज एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि गरदहिया गांव में हल्का लेखपाल और पशु चिकित्सक तथा वन विभाग की टीम को भेज कर हमलावर कुत्तों को पकड़ने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें