संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। खेसरहा ब्लाॅक के डिड़ई-घोसियारी मार्ग पर सड़क निर्माण होने के दौरान एक पोल टूट गया है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
इस मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से निर्माण कार्य चल रहा है। टिकरीपकरिया गांव में मार्ग के बगल में स्थित पोल को तोड़ दिया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गांव के वीरेंद्र, विनय, पप्पू मिश्रा, विष्णु कुमार, अशोक मिश्रा आदि ने बिजली निगम से जल्द नए पोल लगवाने की मांग की है।
पोल टूटने की जानकारी है। बिजली आपूर्ति चालू है, जल्द ही नया बिजली का पोल लगवा दिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, अवर अभियंता