बढ़नी। कस्बे में सोमवार सुबह तेज हवा और बारिश के चलते 33 केवीए बिजली लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। फाॅल्ट के चलते सुबह से ही लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से सबसे अधिक दिक्कत पेयजल व्यवस्था पर पड़ी। लोगों को पानी भरने और दैनिक कार्यों में परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, फाल्ट की सूचना मिलते ही विद्युत कर्मी पेट्रोलिंग में जुट गए, लेकिन खराब मौसम के कारण मरम्मत कार्य में बार-बार बाधा आती रही। अवर अभियंता बिजली लालू यादव ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण लाइन में आई खराबी को ठीक करने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि फाल्ट सही होते ही और 35 केवीए से सप्लाई मिलते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।