फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे पिता की हादसे में मौत

Sat, 08 Jul 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अंकुर पांडेय। फाइल फोटो 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बस्ती में पढ़ रहे बच्चे का जन्मदिन मनाने जा रहे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी गांव निवासी पिता की बस्ती के मनौरी चौराहे पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक सवार मृतक के बुआ का लड़का जख्मी हो गया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी गांव निवासी अंकुर पांडेय (27) का पुत्र बस्ती में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को छह वर्षीय पुत्र का जन्मदिन था। जिसमें शामिल होने के लिए वह घर से निकले थे। उनके साथ उनके बुआ का लड़का भी बाइक पर था। बताया जा रहा वह बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी चौराहे पर पहुंचे थे कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर की मौत हो गई। जबकि बुआ का लड़का आशीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बस्ती जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर आशीष को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सूचना देने के साथ ही लिखापढ़ी की। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अंकुर की पत्नी की प्रमिला की एक वर्ष पहले संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। अब छह वर्षीय पुत्र अतुल के सिर से माता और पिता दोनों का साया हमेशा के लिए उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें