फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थानी एकादशी पर रखा व्रत, तुलसी की हुई पूजा

विज्ञापन
शहर में एकादशी पर पूजा करने के लिए गन्ने की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
देवोत्थानी एकादशी पर रखा व्रत, तुलसी की हुई पूजा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। देवोत्थानी एकादशी पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। शनिवार को सूर्योदय के बाद पारण करेंगे। घरों में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने तुलसी के पौधे पर चुनरी सहित शृंगार का सामान चढ़ाकर दीप जलाया। तुलसी पूजा करके परिवार में खुशहाली के लिए कामना की गई।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को पर्व को लेकर बाजार में रौनक रही। दुकानों पर लोग गन्ना, केला, सिंगाड़ा, मुगफली आदि सामान की खरीदारी करते दिखे। महिलाएं तुलसी विवाह के लिए साज शृंगार के सामान की पोटली खरीदने के साथ दान के लिए साड़ी व सामान खरीदने में जुटी रहीं। शोहरतगढ़ संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित चिल्हिया, बढनी, तुलसियापुर, पल्टादेवी, गौहनिया, पकडी बाजार, कदवा बाजार, धेन्सा, करौंना आदि बाजार क्षेत्र में रौनक रही। पंडित राम भेज मिश्र कहते हैं देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। पंडित श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि देवउठनी एकादशी का बड़ा ही महत्व है। इस दिन धार्मिक कार्य करने से सुख समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें