फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासायनिक छोड़ प्राकृतिक अपनाएं किसान : ओमप्रकाश

Sun, 07 Apr 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में रविवार को प्राकृतिक खेती के लिए कृषि सखियों महिला किसानों को प्रशिक्षित किया गया। केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि किसानों को रासायनिक खेती छोड़ कर प्राकृतिक खेती अपनाना चाहिए, जिससे कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर स्वस्थ जीवन पा सकते हैं। डॉ. प्रवेश कुमार व डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने कृषि सखियों को सब्जियों की खेती प्राकृतिक विधि से करने की जानकारी दी। इस दौरान आरती, वंदना, माया देवी, पूजा विश्वकर्मा, साधना चतुर्वेदी, उर्मिला, रेखा, अनुपम, राधिका आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें