फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे एसडीएम-सीओ तो किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील के गेट पर एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को मांग पत्र सौपते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नहीं पहुंचे एसडीएम-सीओ तो किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन

शोहरतगढ़। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की ओर से सोमवार को किसानों की समस्याओं के निदान के लिए शोहरतगढ़ तहसील परिसर में धरना दिया गया। धरनास्थल पर एसडीएम व सीओ नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ता तहसील से बाहर निकलकर एनएच-730 पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी। इससे आवागमन बाधित हो गया। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ज्ञापन लेकर मार्ग खाली करवाया। भाकियू ने चेतावनी दी की अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिल देव राय, प्रदेश महासचिव ईश्वर प्रसाद मिश्रा व जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि सरकार व प्रशासन दोनों किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। अब हम इसे बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं, अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

किसान पंचायत में मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष फागू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सेमरा सागर में नगर पंचायत शोहरतगढ़ का कूड़ा डालकर सागर को विलुप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सागर पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। सागर से किसान पानी नहीं निकाल पा रहे हैं। इससे किसानों का नुकसान हो रहा है। बानगंगा कैनाल से छोटी नहर जीतपुर तक गई है लेकिन, बीच टूट गई है। अतरी से संगवारे तक बनी सड़क में पाइप नहीं डालने से किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गौहनिया से गंगाराम महदेवा तक बनी सड़क, नकथर से पुल से परिगवा होते जीतपुर सड़क, चेतिया मार्ग से अगया, चोहट्टा से अकरा, मड़वा रेलवे क्रांसिग से नकथर सड़क और बिजली समस्या, खतौनी सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाए। इस दौरान जबीउल्लाह, जितेंद्र सिंह, चन्द्रबली, अशोक मोर्य, रामललित, हरिप्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें