फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल में किसानों ने सिंचाई का मुद्दा उठाया

Sat, 17 Feb 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

सिंचाई से जुड़ी समस्या उठाते हुए राकेश दूबे एवं अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बान गंगा नहर से बरगदवा मार्ग तक सिंचाई नाली पूरी तरह से टूट गई है। इसे वर्षों पहले बनवाया गया था। बार-बार कहने के बाद भी भूमि संरक्षण विभाग की ओर से और न ही ग्राम पंचायत की ओर से नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे 300 बीघा खेत की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
ग्राम प्रधान अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि भूमि संरक्षण विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने के कारण नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। एसडीओ पंचायत ने कहा कि विभाग से एनओसी लेकर नाली निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें