डुमरियागंज। तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने मासिक पंचायत लगा किसानों और जनता से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। निस्तारण के लिए राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में सभी फसलों की एमएसपी से खरीदारी पर गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की गई है। साथ ही डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों की फसल की कीमत निर्धारित करने, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने तथा भूमि अधिग्रहण 2013 को दोबारा लागू करने की मांग की गई है।
वक्ताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दिलाया जाए तथा मुफ्त व्यापार समझौते पर रोक लगाई जाए तथा नकली खाद और कीटनाशक की बिक्री पर रोक लगाई जाए। इस दौरान सुदामा प्रसाद यादव, यार अली, शालिक राम चौधरी, संतराम, पिंटू, रामशब्द, विक्रम सहाय, सलाहुद्दीन मलिक, मानिक राम चौधरी, बलिराम, राम प्रकाश चौधरी, शालिक साहनी, मोहम्मद इस्लाम, संतराम चौहान, संजय यादव मौजूद रहे।