औराताल। बारिश का इंतजार करते-करते अधिकतर किसानों ने सिंचाई के साधनों से पानी चला कर रोपाई कर दी। लेकिन कुछ ऐसे भी किसान हैं जो बारिश के सहारे थे। सोमवार को सावन की पहली बारिश ने उनके उन किसानों को खुश कर दिया। धनपाल निषाद ने बताया धान की रोपाई किए 15 दिन हो गए। फसल सूख रही थी। लेकिन बारिश ने हरा भरा कर दिया। फौजदार ने बताया कि ,सुबह से बादल छाए थे। कई बार बादल आकर कर चले गए ।इस बार उम्मीद नहीं टूटी। जमकर बारिश हुई। जो किसान धान की सफाई कर चुके थे, उन्होंने तो फायदा हुआ है,जो लोग बारिश न होने के कारण रोपाई नहीं किए थे, सिंचाई के साधन वहां पर नहीं थे। उन किसानों को भी लाभ मिला है।