मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के चेतिया कस्बा निवासी एक युवक की गुरुवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। चेतिया कस्बा निवासी प्रमोद चौरसिया (30) पुत्र उमाशंकर चौरसिया गुरुवार को घर में पानी के लिए मोटर चलाने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि शार्ट-सर्किट के कारण मोटर में करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।