सकारपार क्षेत्र में धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुटा किसान। संवाद
सकारपार। कड़ाके की धूप ने गर्मी में इजाफा कर दिया है। दूसरी तरफ तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में क्षेत्र के अधिकतर किसानों को इस भीषण गर्मी में धान की नर्सरी (बेहन) डालने में पसीना छूट रहा है। जून के शुरुआती दौर में ज्यादातर किसान धान की नर्सरी डालने में लगे हैं। मौसम में परिवर्तन के बावजूद बारिश न होने के कारण धान की नर्सरी डालने के लिए किसानों को कड़ी धूप में पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्र के जानकी प्रसाद, बाल गोविंद, हरि नारायण, सोनू सिंह, राम कृपाल, माधव प्रसाद आदि किसानों का कहना है कि यदि धान की नर्सरी देर से पड़ती है, तो रोपाई में विलंब हो जाता है। संवाद