फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, नकली नोट भी बरामद

Fri, 26 Aug 2022 07:02 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

पुलिस का दावा है कि यह गिरोह कुछ माह पूर्व ही सक्रिय हुआ था। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी अमित कुमार आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नकली नोट छापने वाला गिरोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली नोट छापकर रात के अंधेरे में चकमा देकर सामान लेने वाले गिरोह के चार सदस्य बृहस्पतिवार शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें क्षेत्र के रमवापुर तिराहा से पकड़ा। उनके कब्जे से 151,400 रुपये बरामद किए गए, जो जाली मुद्रा है। पुलिस ने इनके कब्जे से नोट छापने वाली मशीन आदि भी बरामद किया है।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि एसओजी और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोट का कारोबार कर रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी और सर्विलांस सेल प्रभारी शेषनाथ यादव टीम के साथ लगे हुए थे। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का एक सदस्य क्षेत्र के रमवापुर तिराहा पर मौजूद है। टीम मौके पर पहुंच गई। यहां पर पुलिस आता देख एक संदिग्ध भागने लगा। संदेह होने पर जवानों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। उसने अपनी पहचान शुभम पांडेय निवासी मलपुरवा थाना सोनहा जनपद बस्ती बताई। उसकी निशान देही पर बस्ती से जिला अस्पताल के पास तीन अन्य विकास पांडेय निवासी रामनगर, भालचंद पांडेय, निवासी मलपुरवा थाना सोनहा, सोनू निवासी करजहना थाना रुधौली जनपद बस्ती रूप में हुई। इनके कब्जे से 151,400 रुपये बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद चारों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें