फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोट छापने वाले गिरोह को पर्दाफाश, चार पकड़े गए

विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार में नोट की फोटो कॉपी करने वाले मशीन के साथ पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानका? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
जाली नोट छापने वाले गिरोह को पर्दाफाश, चार पकड़े गए
विज्ञापन

डेढ़ लाख के नकली नोट, छापने वाली मशीन समेत अन्य सामग्री हुई बरामद
सिद्धार्थनगर। नकली नोट छापने वाले गिरोह के चार गुर्गे बृहस्पतिवार शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसओजी और पथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें क्षेत्र के रमवापुर तिराहा से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1,51,400 रुपये बरामद हुए हैं, जोकि नकली हैं। नोट छापने की मशीन सहित अन्य सामग्री भी बरामद। पुलिस का दावा है कि गिरोह कुछ माह पहले ही सक्रिय हुआ था। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अमित कुमार आनंद ने पत्रकारों को बताया कि एसओजी और सर्विलांस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली नोट का कारोबार कर रहे हैं। इसके बाद से एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी और सर्विलांस सेल प्रभारी शेषनाथ यादव टीम के साथ गिरोह की तलाश में लगे थे। बृहस्पतिवार शाम को सूचना मिली कि नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का एक व्यक्ति क्षेत्र के रमवापुर तिराहे पर मौजूद है। टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी देखकर संदिग्ध भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। उसने अपनी पहचान शुभम पांडेय निवासी मलपुरवा थाना सोनहा जनपद बस्ती बताया। उसकी निशानदेही पर बस्ती से जिला अस्पताल के पास तीन अन्य आरोपी विकास पांडेय निवासी रामनगर, भालचंद पांडेय, निवासी मलपुरवा थाना सोनहा, सोनू निवासी करजहना थाना रुधौली जनपद बस्ती पकड़े गए।
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए छापने लगे जाली नोट
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि है कि वे कलर प्रिंटर से पांच-पांच सौ और दो-दो सौ के नोटों की कलर फोटो कॉपी करके आरबीआई मोनोग्राम की पट्टी पर चमकीले टेप से कोटिंग करते थे। इसे नोट असली मुद्रा जैसा दिखने लगता था। इस पैसे को शाम के समय स्थानीय बाजार एवं दूर-दराज के दुकानदारों को देकर नोट के मूल्य से कम दाम का सामान लेते हैं। शेष धनराशि असली मुद्रा के रूप में दुकानदार से वापस लेते हैं। बची राशि को आपस में बांटकर शौक पूरा करते हैं।
विज्ञापन

ये हुई बरामदगी
नकली भारतीय मुद्रा रुपये 1,51,400: 500 के 268 नोट व 200 के 87 नोट, दो कलर प्रिंटर, चमकीला टेप, एक पेपर कतरन चाकू, 40 पेज सफेद कागज, दो ब्लैंक काट्र्जि, दो काले रंग का कनेक्टिंग केबल, दो अदद बाइक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें