सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना दी, केस दर्ज
सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर गोकशी की फर्जी सूचना वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति पर विभिन्न धारा में केस दर्ज किया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी से पोस्ट को डिलेट करा दिया। एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को विजय पांडेय और रुद्रनरायन पांडेय आर्यनगर थाना सदर ने फेसबुक पेज पर नगर के एक मोहल्ले में गोकशी की सूचना वायरल कर दी। मामला तेजी से फैली तो पुलिस हरकत में आ गई और बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। वहां पहुंचे तो स्थिति सामान्य पाई गई। इसके बाद पोस्ट करने वालों को मीडिया सेल के माध्यम से ट्रेस किया गया। इसके बाद उनके पोस्ट को डिलेट कराया। साथ ही आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।