सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने प्रशासनिक मेला प्रबंधन समिति भारत भारी के बारे में निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर के पुजारी को मेला कमेटी की सहमति से मानदेय उनके खाते में भेजा जाए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भारतभारी को इंटर लाकिंग लगवाने का निर्देश दिया गया जबकि, जेई के माध्यम से स्ट्रीट लाइट, रंगाई पुताई का स्टीमेट तैयार कराकर प्रबंध कमेटी की सहमति से कार्य कराते हुए मेला प्रबंधक समिति के खाते से भुगतान करने को कहा। बैठक में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भारतभारी, खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज अमित सिंह व अन्य की उपस्थिति रही। बैठक में उपजिलाधिकारी डुमरियागंज प्रवेन्द्र कुमार मौजूद थे। संवाद