पथरा। क्षेत्र के मायूस किसानों के चेहरे पर सोमवार को हुई बारिश के बाद मुस्कान छा गई। किसान कड़ी मशक्कत कर पंपिंग सेट से खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई कर चुके थे, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण धान का पौधे सूखने लगे थे। इससे किसानों को सूखे का डर सता रहा था। वहीं सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने किसानों की सूखे की आशंका को शांत किया। इसके साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से भी निजात मिल गया। संवाद