फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो जख्मी

Thu, 18 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर के झकहिया-सेमरी मार्ग पर झकहिया स्थित पेट्रोल पम्प के पास छतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर/कठेला। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के झकहिया-सेमरी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इटवा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के कठेला गर्वी टोला जानकी नगर निवासी हकीम (40) इटवा से अपने गांव वापस जा रहे थे। वहीं वीर अभिमन्यु (32) निवासी जैनपुर थाना अहिरौली जनपद अंबेडकर नगर इटवा की तरह जा रहे थे। झकहिया स्थित पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएससी इटवा भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों का गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें