फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुंह पर कालिख और गले में चप्पल डालकर बुजुर्ग को घुमाया, थूक भी चटाया; पीड़ित बोला- सब मजाक था

Thu, 07 Dec 2023 10:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

एक बुजुर्ग के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। यह मामला गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा घाट का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए पुलिस तक वीडियो पहुंचा। वृद्ध ने बताया कि मजाक में यह काम किया गया है।
विज्ञापन
वृद्ध के मुंह पर पोता कालिख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के चेहरे पर कालिख पोता गया। जमीन पर थूक चटाया गया और फिर गले में चप्पल की माला डालकर उसे कुछ लोगों ने घुमाया भी है। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे महिला से बात करने की चर्चा है। 

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस तक मामला पहुंचा तो खुद वृद्ध ने इसे मजाक बताया। साथ ही किसी ने कोई शिकायती पत्र भी नहीं दिया है। पुलिस ने मामले की जांच करके वृद्ध को उनके परिजनों को सौंप दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लेकिन अमर उजाला वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध को बांधकर उसके मुंह पर कालिख पोतकर और जूते, चप्पल की माला पहनाकर घुमाए जाने का मामला सोशल मीडिया के जरिए प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लगभग 75 वर्षीय के चेहरे पर कालिख पुता हुआ है। 
विज्ञापन


भीड़ के बीच एक युवक अपशब्द कहते हुए थूक कर चटाने की बात कर रहा है। इसी बीच राहगीर भी फोटो और वीडियो बना रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा अजय नाथ कन्नौजिया ने कहा कि मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली किया। कोई महिला और न ही कोई पुरुष सामने आया है। किसी से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें