फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आई फ्लू ने लगाया आंख की सर्जरी पर ब्रेक

Sat, 05 Aug 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आई फ्लू से पीड़ित 400 से 500 लोग हर दिन पहुंच रहे हैं इलाज कराने
विज्ञापन

-आई फ्लू के कारण टल चुकी है 150 से अधिक सर्जरी, संक्रमण का जोखिम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आई फ्लू का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण नेत्र रोग विशेषज्ञों ने सर्जरी रोक दी, क्योंकि उनकी चिंता है कि सर्जरी के बाद आंखों में संक्रमण हुआ तो मरीज की तकलीफ बढ़ सकती है। इसी कारण मोतियाबिंद सहित आंख के अन्य ऑपरेशन रोक दिए गए हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आंख के मरीजों की संख्या बढ़ गई, लेकिन सर्जरी भी कम कर दी गई है। ओपीडी में जिन मरीजों की सर्जरी करनी है, उन्हें डॉक्टर दस दिन बाद का समय दे रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि गर्मी में ऑपरेशन कम होते हैं, लेकिन आई फ्लू के कारण ऑपरेशन नहीं टाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि जिले में हर दिन 400 से 500 आई फ्लू के मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मोतियाबिंद की सर्जरी भी बंद कर दी गई है, क्योंकि संक्रामक रोग से तकलीफ बढ़ सकती है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि आंखों में काला चश्मा लगाए ताकि संक्रमण न हो।
विज्ञापन

आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिन लोगों को संक्रमण हो रहा है, उन्हें परिवार के लोगों से अलग रहने का सुझाव दिया जा रहा है। आई केयर स्पेशलिस्ट आजाद अली इदरीश ने बताया कि 10-15 मरीज प्रतिदिन उनके पास आई फ्लू से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें