फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ई केवाईसी के नाम पर धनउगाही, अब होगी कार्रवाई

Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ई केवाईसी के नाम पर किसान से सहायक तकनीकी प्रबंधक का रुपये लेने का मामला सामने आया है। यह मामला डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की बताया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद आलाधिकारी अधिकारी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। रुपए के लेनदेन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


किसान सम्मन निधि के लिए सरकार की ओर से जिन किसानों का ई केवाईसी नहीं हुआ है, खाते में त्रुटि है, उसे सही करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कृषि विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि वह किसानों से मिलकर चौपाल के जरिए, शिविर के जरिए खाते को चेक करें जो भी खामियां हो उसकी पूरी करें। ई केवाईसी करके खाता अपडेट करें। जिससे किसानों को समय-समय पर सम्मान निधि का लाभ मिल सके। इस अभियान की जिनके कंधों पर जिम्मेदारी दी गई है, उनके द्वारा किसानों का बड़ा पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। जिसका एक उदाहरण डुमरियागंज में देखने को मिला है। जिस बात की पिछले दो दिनों से जिले में चर्चा बनी है। बता दें कि डुमरियागंज मे तैनात असिस्टेंट टेक्निकल प्रबंधक( सहायक तकनीकी कृषि अधिकारी) द्वारा किसान से केवाईसी करने के नाम पर धनउगाही कर रहा था। इसमें सहायक कृषि अधिकारी द्वारा ई केवाईसी के लिए एक किस से बातचीत के दौरान रुपए की डिमांड की जा रही है और किसान अपनी जेब से निकालकर 1000 रुपये उन्हें दे रहा है। इस संबंध में कृषि अधिकारी डुमरियागंज संतोष यादव ने बताया कि उन्हें इतना पता है कि सहायक तकनीकी कृषि अधिकारी सत्यराम, जिसका वीडियो वायरल हुआ है, उसका स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है उपकृषि निदेशक को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें