संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। कस्बे के गड़ाकुल तिरंगा तिराहे पर पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को आक्रोशित लोगों ने आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया।
नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के नेतृत्व में नगरवासियों ने निर्दोष पर्यटकों को आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में आक्रोश जताया। लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया। आतंकवादियों को सबक सिखाने की मांग नगरवासियों ने की। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि निर्दोष लोगों की गोली मारकर हत्या होने से पूरा देश दुखी है। इस मामले में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शक्ति शर्मा, राजकुमार मोदनवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, बबलू गौंड आदि लोग मौजूद रहे।