सिद्धार्थनगर। भारतभारी क्षेत्र के सीएचसी बेंवा ने अभियान चलाकर टीकाकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। गांवों में जाकर लोगों को टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में बताया व छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया गया।
शनिवार को सीएचसी बेंवा ने क्षेत्र के विभिन्न गांव लटिया, तकीयवा, भरड़िया, चकचई, धरखरपुर, व पीएससी बढ़नी चाफा में जाकर उदासीन लोगो को टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया।गांव में जाकर लोगों को टिका से होने वाले लाभ को बताया गया। सीएचसी अधिक्षक डॉ. श्रवण तिवारी ने गांवो में नियमित टीकाकरण सत्र के मॉनिटरिंग करते हुए लटिया में 14 तकियावा में 15 व बढ़नी चाफा में 19 बच्चों का टीकाकरण कराया गया। कुल 34 सेन्टरों पर 278 बच्चों को टिका लगाया गया है। इस दौरान प्रीति चौरसिया, पूनम, अमीरुन्निसा , विरेन्द्र विक्रम सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद