फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाजपा कोषाध्यक्ष समेत तीन पार्टी से निष्कासित

Mon, 08 May 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामसरन मौर्या और प्रांतीय परिषद के सदस्य चंद्रभान पहलवान को निष्कासित कर दिया है। ओमप्रकाश यादव को नगर पंचायत कपिलवस्तु, रामसरन मौर्या को नगर पालिका बांसी और चंद्रभान पहलवान को नगर पंचायत उसका बाजार में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव प्रचार करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। जिला संयोजक कन्हैया पासवान का कहना है कि इन नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें