फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से डुमरियागंज पहुंचे भाजपा प्रचारक

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर साइकिल से पहुंचे पार्टी प्रचारकों का स्वागत करते पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
साइकिल से डुमरियागंज पहुंचे भाजपा प्रचारक
विज्ञापन

डुमरियागंज। शाहपुर भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को 10,700 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर डुमरियागंज पहुंचे पार्टी प्रचारक रणविजय सिंह, अरविंद सिंह का पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रचारकों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में 1 जनवरी 2022 से संतकबीर नगर से यात्रा शुरू कर बलिया, सोनभद्र, आजमगढ़, मेरठ, कानपुर नगर, प्रयागराज, बाराबंकी, सीतापुर सहित 40 जिलों में 10,700 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ब्लॉक प्रतिनिधि नौगढ़ राजेश मिश्रा, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ लवकुश ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उस्का दयाराम दोधी, प्रेम नारायण दुबे, मंडल अध्यक्ष नगर अर्चिष्मान मिश्रा, पूर्व ब्लॉक नौगढ़ राजू सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें