फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राष्ट्र निर्माण में सभी को आगे आना होगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को आगे आना होगा’
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। युवा पखवाड़ा के तहत बढ़नी ब्लॉक के तुलसीपुर चौराहे पर स्थित बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों और एकल अभियान के आचार्यों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी विद्यालय से होते हुए एसबीआई तुलसियापुर पहुंचा। वहां से पूर्वांचल बैंक औदही कलां होते हुए विद्यालय लौटी। अंचल अभियान के प्रमुख ओमप्रकाश ने एकल अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि जातिवाद, धर्मवाद से हटकर राष्ट्र का निर्माण करने के लिए सभी को आगे आना होगा। इस अभियान के तहत एक शिक्षक वाले विद्यालयों में उपेक्षित और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा दी जाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने कहा कि युवा स्वयं अपने भाग्य का निर्माता हैं। वह जो चाहे बन सकता है। इस दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर संघ प्रमुख बब्बू गौतम, विनोद शुक्ल, विजय सिंह, रामकुमार गुप्ता, सुरजीत चौधरी, अजय यादव, त्रिवेणी गौतम, क्षमावती, उर्मिला, लीलावती, पूनम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें