फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज भी छाए रहेंगे बादल, स्थिर रहेगा तापमान

Tue, 27 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सोमवार सुबह धूप के बाद बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है। ये मंगलवार को भी छाये रहेंगे। हालांकि बादलों के छाने के बाद भी तापमान स्थिर रहा। आने वाले एक से दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होगी, वहीं अधिकतम तापमान भी स्थिर रहेगा।
विज्ञापन

बादलों के छाने के बाद लोगाें को लग रहा था कि बारिश होगी, पर बारिश नहीं हुई। मौसम विज्ञानी के अनुसार बादल छाए रहने के बाद भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। एक से दो दिन बादल जब बादल हट जाएंगे और आकाश साफ हो जाएगा तो तापमान बढ़ेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 12.6 रहा। उन्होंने यह भी बताया कि 2 और 3 मार्च को बारिश हो सकती है। जिससे आसमान और साफ हो जाएगा।


बाक्स

नमी फसलों के लिए लाभदायक पर आम के लिए नुकसानदेह
कृषि वैज्ञानिक एसके मिश्रा ने आसमान में छाए बादलों को फसलों के लिए अच्छा बताया है। उन्होंने बताया कि बादल छाने से वातावरण में नमी बढ़ती है, जो गेहूं, सरसों और मटर की फसलों के बहुत ही लाभदायक है। सरसों और मटर के फूलों को नमी की बहुत जरूरत होती है। नमी के कारण वह तेजी से विकसित होते हैं। यदि नमी या पानी न मिले तो सूखने और मेच्योर नहीं हो पाते हैं। वहीं आम के लिए उन्होंने कहा कि आम के बौर के लिए वातावरण में ज्यादा नमी ठीक नहीं होती है। ज्यादा नमी से बौर में फंगस लग जाता है और वह चिपचिपे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें