सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही अभ्युदय कोचिंग की लाइब्रेरी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। यहां पर किताबें तो पिछले सत्र ही खरीद कर आ गई हैं, लेकिन कमरे के अभाव में लाइब्रेरी का संचालन नहीं शुरू हो सका है। इसकी वजह से विद्यार्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही अभ्युदय कोचिंग में कुल 450 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से लगभग 400 छात्रा-छात्राएं प्रतिदिन पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन अभ्युदय के संचालक अभी तक लाइब्रेरी की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ऐसे में छात्रों को पढ़ने के लिए किताबें नही मिल पा रहीं हैं। जिससे छात्रों को पढ़ने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
-
पढ़ने के लिए किताबें आई हैं, ऐसी जानकारी नहीं है। यदि कक्षा के साथ-साथ किताबें भी पढ़नें के लिए मिलती तो पढ़ाई करने में आसानी होती और लक्ष्य आसान हो जाता।
- विक्रम रस्तोगी, छात्र
कुछ किताबें महंगी होती हैं, जिन्हें खरीदना संभव नहीं है। लाइब्रेरी यदि शुरू हो जाती तो पढ़ने के लिए किताबें मिलने से तैयारी और सुदृढ़ होती।
प्रशांत दुबे, छात्र
वर्जन
राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य से लाइब्रेरी के लिए कमरा मांगा गया है, यदि कमरा नहीं मिलता है तो बच्चों को घर पर पढ़ने के लिए किताबें दी जाएंगी।
- डॉ. राहुल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी