फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छापे के डर से बंद रहे प्रतिष्ठान, बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
शोहरतगढ़ में राज्य कर विभाग की छापामारी के डर से कस्बे में सन्नाटा रहा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
छापे के डर से बंद रहे प्रतिष्ठान, बाजारों में सन्नाटा
विज्ञापन

-तीसरे दिन भी जारी रही स्टेट जीएसटी की जांच
-टैक्स चोरी पर तीन कारोबारियों से जमा कराए 6.3 लाख रुपये
सिद्धार्थनगर। शहर में स्टेट जीएसटी के अफसरों की छापामारी बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। खुद के प्रतिष्ठानों में छापा पड़ने की आशंका में अधिकतर व्यापारियों ने अपनी दुकानें व गोदाम आदि बंद रखे। इससे शहर एवं कस्बों में दुकानें बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा। उधर, जांच के दौरान टैक्स चोरी पाए जाने पर जीएसटी अफसरों ने तीन दुकानों से 6.3 लाख रुपये कर जमा कराए। बांसी में कुछ व्यापारियों ने छापेमारी का विरोध कर प्रदर्शन भी किया।
टैक्स चोरी की यह जांच स्टेट जीएसटी की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच कर रही है। दुकानें बंद होने से जीएसटी अफसर कुछ कुछ दुकानों की जांच नहीं कर सके। मंगलवार शाम को टीम ने शहर के मधुकरपुर स्थित गौसिया ऑटो मोबाइल्स प्रतिष्ठान में जांच की तो यहां भी टैक्स चोरी पकड़ी गई। यहां तीन लाख रुपये कर जमा कराए। इसके अलावा बांसी के राज ऑटो मोबाइल्स की जांच हुई। साथ ही शहर के रहमान ऑफसेट प्रिंटर्स की जांच के बाद टीम ने 30 हजार रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को स्टेट जीसटी की टीम ने शहर के भीमापार स्थित फातिमा मेडिकल स्टोर पर जांच शुरू की। टैक्स चोरी मिलने पर तीन लाख रुपये जमा कराए। टीम ने छापेमारी के लिए शहर के दवा, बाइक एजेंसी, कपड़े समेत छह दुकानों को चिह्नित किया था, लेकिन कई दुकानें बंद मिलीं। इसलिए इनकी जांच नहीं हो सकी। छापेमारी के डर से शहर में बंदी जैसा माहौल रहा। प्रतिष्ठान बंद कर दुकानदार छापेमारी की कार्रवाई की टोह लेते देखे गए। स्टेट जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ सौरभ ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया हेराफेरी पाए जाने पर टैक्स की धनराशि जमा कराई जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें