फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गला कसने से हुई थी ईओ की तलाकशुदा पत्नी की मौत

Thu, 24 Oct 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अंशी सोनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर कोतवाली क्षेत्र में ईओ संदीप की तलाक शुदा पत्नी अंशी सोनी की मौत गला कसने से हुई थी। ईओ ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसकी पत्नी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था, जिसे उन्होंने उतारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला कसने से अंशी की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि, उसके कमरे में सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में इंद्रानगर मोहल्ले में संदिग्ध स्थिति में ईओ संदीप की पत्नी अंशी सोनी की मौत के बाद उसके पिता भवानी फेर ने तहरीर नहीं दी। इस कारण पुलिस ने इस मामले में जांच भी नहीं की। हालांकि, पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है, जबकि सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर नहीं है। अंशी सोनी के सोशल मीडिया एकाउंट की तस्वीरे गवाही दे रही हैं कि वह माॅडलिंग में सक्रिय थी, लेकिन किन परिस्थितियों में उसने खुदकुशी की? इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है, क्योंकि तहरीर के अभाव में पुलिस ने जांच नहीं की।
सदर कोतवाल संतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अंशी सोनी की मौत गला कसने से हुई है। उसके माता-पिता और भाई घर चले गए। इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें